दिल्ली

केजरीवाल को हराकर सीएम पद के दावेदार बने प्रवेश वर्मा, जीत से गदगद पत्नी और बेटी ने दिल्ली की जनता को कहा दिल से Thank You

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री के अहम दावेदारों में से एक माना जा रहा है। उनकी जीत पर बेटी सानिधि ने कहा कि नई दिल्ली के लोगों ने अगले पांच साल तक हमें उनकी सेवा करने का मौका दिया, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देती हूं। वहीं प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोग परेशान थे और वे बदलाव चाहते थे।

Image

प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को जीत मिली है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा की यह जीत काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने आप के सीएम का चेहरा माने जारे केजरीवाल को शिकस्त दी है। प्रवेश वर्मा भाजपा की ओर से दिल्ली के सीएम पद के अहम दावेदारों में से एक हैं। उनकी जीत पर बेटी सानिधि ने नई दिल्ली की जनता का धन्यवाद दिया। वहीं प्रवेश वर्मा की पत्नी ने कहा कि दिल्ली के लोग परेशान थे और वे विकास और बदलाव चाहते थे।

विधायक बनकर हम बहुत खुश - सानिधि

नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि ने कहा कि "हम सभी बहुत खुश हैं। मैं नई दिल्ली के लोगों को अगले पांच साल तक हमें उनकी सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं। हम विधायक बनकर बहुत खुश हैं। हमने हमेशा पार्टी द्वारा दिए गए पदों को स्वीकार किया है, इस बार भी हम इसे खुशी से स्वीकार करेंगे।" प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा ने कहा कि "हम बहुत खुश हैं और हर किसी, कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हैं। हमें पीएम मोदी, दिल्ली के लोगों और भगवान पर विश्वास था। उन्होंने कहा कि मुद्दे स्पष्ट थे, दिल्ली के लोग परेशान थे, वेबदलाव चाहते थे, विकास चाहते थे। पीएम मोदी विकास सुनिश्चित करेंगे।"

नई दिल्ली सीट का इतिहास

नई दिल्ली विधानसभा सीट का इतिहास रहा है कि इस सीट से चुनाव जीतने वाला प्रत्याशी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल चुनाव जीत चुके हैं। अब 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रवेश वर्मा को इस सीट से जीत मिली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article