Delhi News: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखी पहल की गई है। पहली बार राजधानी में खासतौर पर महिला कांवड़ियों के लिए "पिंक कांवड़ शिविर" बनाए गए हैं। जिसका उद्देश्य महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक ठहराव की जगह देना है।
दिल्ली में कहां पर बने हैं पिंक शिविर
दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार यमुनापार के जीटीबी एन्क्लेव में स्थित शिविर का संचालन तत्व सेवा समिति कर रही है। यहां पर अब तक चार महिला कांवड़ियों ने ठहर चुकी है। शिविर की अध्यक्ष दीप्ति जोशी ने बताया कि शिविर को पूरी तरह पिंक थीम में बनाया गया है। इसकी सजावट भी इसी थीम पर हुई है, जिससे महिलाओं को यहां पर विशेष अनुभव मिल सके। वहीं दूसरा शिविर नंद नगरी स्थित भारत माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में 20 से अधिक महिलाएं ठहरी हुई हैं।
दोनों पिंक शिविरों में सुविधाएं
दोनों पिंक शिविरों में दवाओं की सुविधा मौजूद है। साथ ही 24 घंटे पुलिस सुरक्षा और महिला कर्मचारियों द्वारा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविरों में महिला कांवड़ियों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए बेहद सकारात्मक और सशक्त अनुभव साबित होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
