Delhi ko Koode se Azadi Campaign: राजधानी दिल्ली को कूड़े से निजात दिलाने के लिए रेखा सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' की शुरुआत आज (1 अगस्त 2025) से हो गई है। इस अभियान की शुरुआत सीएम रेखा गुप्ता द्वारा की गई है। इस अभियान के तहत सीएम ने ISBT कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की। एएनआई की विडियो में आप सीएम को झाड़ू मारकर सफाई करते हुए देख सकते हैं। बता दें कि आज एक अगस्त से शुरू हुआ ये स्वच्छता अभियान एक महीने तक चलने वाला है।
पहले दो दिन इन स्थानों पर की जाएगी सफाई
दिल्ली को कूड़े से आजादी स्वच्छता अभियान के तहत शुरुआती दो दिन यानी 1 और 2 अगस्त को राजधानी के सभी सरकारी दफ्तरों में सफाई की जाएगी। इसकी शुरुआत महिला और बाल विकास कार्यालय से की जा चुकी है। इन कार्यालयों में लगे फाइलों को ढेर जो कबाड़ है उन्हें भी हटाया जाएगा। लंबे समय से कई दफ्तरों में ऐसी फाइल हैं, वो कबाड़ की तरह पड़ी हुई है उसे साफ किया जाएगा।
यमुना लेकर सड़कों तक की होगी सफाई
दफ्तरों की सफाई के बाद से यमुना, वार्ड, सड़कों और अनधिकृत कालोनियों में सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। अलग-अलग दिन इन स्थानों पर सफाई की जाएगी। बता दें कि इस सफाई अभियान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ आरडब्ल्यूए से लेकर पार्षद, विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे।
सफाई के आधार पर दी जाएगी रैंकिंग
बता दें कि इस अभियान में बेहतर करने वाले आरडब्ल्यू, वार्ड और विधानसभा को रैकिंग भी दी जाएगी। साथ ही इन्हें एक विशेष विकास निधि भी दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
