दिवाली और छठ पर्व में भारी भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक पांच स्टेशन पर ‘प्लेटफॉर्म’ टिकट की बिक्री बंद कर दी। ये स्टेशन नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की संख्या में इजाफे के मद्देनजर इन स्टेशन पर भीड़भाड़ को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, निरक्षर और महिला यात्रियों के साथ आने वाले व्यक्ति ‘प्लेटफार्म’ टिकट के लिए पूछताछ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।’
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
