Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) अपने 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हो गया है। शो में अब तमाम कंटेस्टेंट ट्रॉफी के लिए लड़ रहा है, लेकिन दो कलाकारों के बीच शो से पहले ही लड़ाई शुरू हो गई थी। बिग बॉस 20 में एंट्री के लिए लव गिल और रिया अहीर के बीच मुकाबला हुआ। दोनों के बीच वोटिंग चली और फैंस ने लव गिल को शो में एंट्री का मौका दिया। रिया अहीर (Rhiya Ahir) प्रीमियर नाइट वाले दिन ही घर लौट आईं। अब रिया लव गिल से हारने पर ट्रोल हो रही हैं, जिस पर उन्होंने लोगों को जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Written Update Day 1: पहले दिन हुआ बड़ा बवाल, किचन से गार्डन तक तमाशा; जानें घर में क्या-क्या हुआ
रिया अहीर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
रिया अहीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इस वीडियो में रिया लोगों के घटिया कमेंट्स भी दिखाती हैं, जो लोग उन्हें ट्रोल करते हुए कर रहे हैं। इस वीडियो में रिया ने कहा, 'लोगों ने पता नहीं 140 रुपये में क्या खरीद लिया है जो मेरे ऊपर रेट लगा रहे हैं। इन लोगों को लगता है कि मैंने इनकी खाने की थाली से कुछ ले लिया है। मुझे तो इनके होने से भी फर्क नहीं पड़ता है।' इसके बाद रिया अहीर वो कमेंट दिखाती हैं, जिसमें लोग उन्हें 'हिंजड़ा' कह देते हैं और फिर वह बोलती हैं, 'इन्हें लगता है कि इन्होंने बहुत महान काम किया है तो मैं बता दूं कि ये हमारे देश की बहुत मजबूत कॉम्यूनिटी है। मुझे नहीं लगता है कि ये एक गाली है।' आखिर में रिया ये भी बोलती हैं, 'मैं अपना काम कर रही हूं अपनी जिंदगी जी रही हूं और लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Kanika Mann के सपोर्ट में पहले दिन ही खड़े हुए TV स्टार्स, एकता कपूर के साथ से पक्की हुई ट्रॉफी?
