एजुकेशन

IIT-BHU में हिंदी साहित्य संगम, 400 नई पुस्तकों के साथ मदलन मोहन मालवीय की संपूर्ण रचनाएं बनीं आकर्षण

IIT BHU Hindi Book Exhibition: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) में हिंदी माह के तहत श्रीनिवास देशपांडे लाइब्रेरी में खास पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। यहां करीब 400 नई और महत्वपूर्ण हिंदी किताबों को प्रदर्शित किया गया।

Image

IIT BHU Hindi Book Exhibition: IIT-BHU में हिंदी साहित्य संगम

IIT BHU Hindi Book Exhibition (आईआईटी बीएचयू हिंदी बुक प्रदर्शनी): हिंदी साहित्य, इतिहास और ज्ञान की समृद्ध दुनिया से रूबरू होने का मौका इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) के छात्रों को (IIT BHU Hindi Book Exhibition) मिला। यहां हिंदी माह के तहत संस्थान की श्रीनिवास देशपांडे लाइब्रेरी में खास पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई, जहां करीब 400 नई और महत्वपूर्ण हिंदी किताबों को प्रदर्शित किया गया। यहां साहित्य से लेकर दर्शन और संस्कृति तक की पुस्तकों के बीच महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 12 खंडों वाली संपूर्ण रचनाएं प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। इन खंडों में उनके जीवन, विचारों, लेखन और राष्ट्र-निर्माण में उनके व्यापक योगदान को शामिल किया गया है। छात्र और शोधकर्ता इन किताबों में खास उत्साह और रुचि दिखा रहे हैं।

यहां पंडित मदन मोहन मालवीय की संपूर्ण रचनाएं

बता दें प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पंडित मदन मोहन मालवीय की संपूर्ण रचनाएं (The Complete Works of Pandit Madan Mohan Malaviya) थी। 'महामना मालवीय मिशन, नई दिल्ली' द्वारा संकलित और भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित इन संपूर्ण रचनाओं के सभी 12 खंड (वॉल्यूम) प्रदर्शनी में रखे गए थे।

IIT BHU Hindi Book Exhibition: प्रदर्शनी का उद्घाटन एन मुखोपाध्याय ने किया

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी निदेशक एन.के. मुखोपाध्याय ने किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार सुमित कुमार बिस्वास, लाइब्रेरी के प्रभारी प्रोफेसर सेंथिल राजा ए, ए.के. त्रिपाठी, प्रोफेसर के.के. सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार रवि कुमार, सुधांशु शुक्ला, अमित कुमार सिंह, मेजर निशा बलोरिया, हिंदी अनुवादक शशांक पाठक और संस्थान के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article