दिल्ली

Delhi NCR में गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर लगी रोक, इनपर भी लगा है प्रतिबंध; देखिए लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 07:59 PM IST

Delhi NCR: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर से खराब होती जा रही है। इसे सही करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाने की घोषणा की है। ठंड के दिनों में हर साल दिल्ली की हवा खराब होती रही है। इस साल भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है।

Image

दिल्ली में प्रदूषण के कारण गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर लगी रोक

Photo : BCCL

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली की हवा खराब होने के कारण सरकार ने यह कदम उठाया है। वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए बुलाई गई एक मीटिंग में ग्रेप स्टेज-3 लागू करने की घोषणा की गई है।

क्या है फैसला

केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने शुक्रवार को यह फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से दिल्ली में गैर जरूरी निर्माण और तोड़-फोड़ कार्यों पर रोक लग जाएगी। समिति ने रेलवे सेवाओं, मेट्रो रेल सेवाओं सहित स्टेशनों, अस्पतालों, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और स्वच्छता परियोजनाओं जैसे सीवेज उपचार संयंत्रों और जल आपूर्ति परियोजनाओं आदि को छोड़कर पूरे एनसीआर में निर्माण और तोड़ फोड़ की गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया है।इस फैसले की कॉपी संबंधित विभागों को भी भेज दी गई है।

पहले से लागू है GRAP 1 &2

आदेश की कॉपी में कहा गया है- "GRAP के चरण III के तहत सभी कार्रवाइयां, सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू की जानी चाहिए, इसके अलावा बाकी नियम पहले से ही जीआरएपी के चरण 1 और चरण 11 के तहत लागू हैं।

दिल्ली की हवा खराब

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 399 पर रहा, जो गंभीर श्रेणी से सिर्फ दो पायदान नीचे है। उप-समिति ने पाया कि पिछले कुछ घंटों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 399 दर्ज किया गया था। जीआरएपी पर उप-समिति ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि एक्यूआई के शांत हवाओं और स्थिर वायुमंडलीय स्थितियों के कारण गंभीर श्रेणी में आने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें