दिल्ली

Delhi: राजधानी को नई सड़क परियोजनाओं की सौगात, छह महीनों में खर्च होंगे करोडों; नितिन गडकरी का ऐलान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आगामी छह महीनों के भीतर 50 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने यह जानकारी रोहिणी सेक्टर-2 में भगवान परशुराम सेवा प्रतिष्ठान भवन के उद्घाटन समारोह में दी।

Image

दिल्ली के लिए सड़क परियोजनाएं (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

Photo : iStock

Delhi Road Projects: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बाहरी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-2 में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि आगामी छह महीनों में दिल्ली की सड़क परियोजनाओं पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके मंत्रालय द्वारा एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह घोषणा भगवान परशुराम सेवा प्रतिष्ठान भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान की गई।

नितिन गडकरी ने बताया कि उन्हें यूईआर-2 परियोजना का निर्माण कराने का अवसर मिला है, और यह प्रसन्नता का विषय है कि दिल्ली में सड़क व बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने ज्ञान को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि भारत में विश्वगुरु बनने की पूर्ण क्षमता है, बशर्ते शक्ति का उपयोग धर्म, न्याय और सत्य के आधार पर मानव कल्याण के लिए किया जाए। भगवान परशुराम को शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण बताते हुए गडकरी ने उनके आदर्शों को आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह के अंत में गडकरी ने भगवान परशुराम सेवा प्रतिष्ठान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया और भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article