दिल्ली

दवाइयों की आड़ में नशे का खेल! NCB की दवा कंपनी 'डिजिटल विजन' पर बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाएं सप्लाई का पर्दाफाश

एनसीबी ने डिजिटल विजन नाम की दवा कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार का बड़ा नेटवर्क उजागर किया। कंपनी ने फर्जी फर्मों को 48 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल और 12 हजार कफ सिरप बेचे थे। कंपनी का लाइसेंस रद्द हो जाने के बाद भी उत्पादन और भंडारण का काम जारी था।

Image

NCB की दवा कंपनी 'डिजिटल विजन' पर बड़ा एक्शन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 'एम/एस डिजिटल विजन' नाम की दवा कंपनी को निशाने पर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह कंपनी नशे के कारोबार से जुड़ी एक बड़ी कड़ी थी, जो अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई कर रही थी।

सिर्फ कागजों पर मौजूद थीं दोनों फर्म

NCB के मुताबिक, डिजिटल विजन ने ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट युक्त खांसी की दवा (कफ सिरप) की भारी मात्रा में सप्लाई जोधपुर और देहरादून की दो फर्जी फर्मों को की थी। खास बात यह है कि ये फर्में सिर्फ कागजों पर मौजूद थीं, लेकिन हकीकत में इनका कोई अस्तित्व नहीं था। जांच में सामने आए बिल, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज बताते हैं कि पिछले एक साल छह महीने में कंपनी ने 48 लाख से ज्यादा ट्रामाडोल कैप्सूल और करीब 12,000 बोतल कफ सिरप सप्लाई किए। इन सौदों का भुगतान उस व्यक्ति से जुड़ा मिला, जिसे पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

अवैध रूप से नशीली दवाओं की सप्लाई

NCB ने यह भी पाया कि डिजिटल विजन ने अपना MD-VI सर्टिफिकेट रद्द हो जाने के बाद भी उत्पादन और भंडारण का काम जारी रखा। यानी, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कंपनी अवैध रूप से नशीली दवाओं की सप्लाई में लगी रही। अधिकारियों का कहना है कि अब तक मिली जानकारियों से साफ है कि डिजिटल विजन इस पूरे नेटवर्क की केंद्रीय भूमिका निभा रही थी। सूत्रों का कहना है कि इस कंपनी की दवाई पीने से 2020 मे जम्मू में दर्जनों बच्चो की मौत भी हो गई थी। यह कंपनी सिर्फ दवाएं नहीं बना रही थी, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से नशे के कारोबार की जड़ में शामिल थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'