Best Places To Celebrate Valentine Day in Delhi: हर कोई अपने लाइफ में इतना व्यस्त हो गया है कि एक दूसरे के लिए टाइम निकाल पाना मुश्किल हो गया। टाइम की कमी के कारण कपल्स के बीच लड़ाइयां होने लगती हैं और यह रिश्ते में दूरी का कारण भी बनता है। अगर आपको भी इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आप अपने पार्टनर को हॉलीडे पर नहीं ले जा पा रहे तो यह अपने पार्टनर को मनाने और प्यार का इजहार करने का शानदार मौका है। वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। आज रोज डे और कल प्रपोज डे है। अगर आप अपने पार्टनर के सामने इस प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उसे किसी रोमांटिक जगह पर ले जाएं और हाथों में हाथ लेकर अपने दिल का हाल बयां कर दें। इसके लिए आपको दिल्ली के बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। यहां हम दिल्ली की चार ऐसी रोमांटिक जगह के बारे में बता रहे हैं जो आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगी।
कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यह कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर लगभग सभी बड़े ब्रांडे के शोरूम, रेस्टोरेंट, क्लब और पब देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हैंगआउट करने के अलावा किसी भी रेस्टोरेंट में टेस्टी फूड् और ड्रिंक्स का ले सकते हैं। इसके अलावा सेंट्रल पार्क में आप कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां पर कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के सामने अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं।गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
दिल्ली के सैद-उल-जाब गांव के पास मौजूद गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस एक रोमांटिक पार्क है। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गया यह पार्क कपल्स की फेवरेट जगह है। यहां आप हरी भरी हरियाली के बीच हाथ में हाथ डालकर घूमने के अलावा फूलों के बीच घुटनों पर बैठ कर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। यहां का कलरफुल माहौल आपके हर लम्हे को रोमांटिक बना देगा।स्काई लाउंज बार और ग्रिल
दिल्ली के बीच टेरिस के टॉप पर कैंडल लाइट के बीच डिनर करते हुए पार्टनर को प्रपोज करने का अनुभव आपको अगल लेवल पर ले जा सकता है। इसके लिए आपको कनॉट प्लेस में मौजूद स्काई लाउंज बार और ग्रिल आना होगा। यह एक इमारत के 19वीं मंजिल पर बना है। शाम या रात के समय यहां पर आप कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। टेरिस की खुली हवाओं के बीव पार्टनर के साथ रोमांटिक बातें करते हुए दिल्ली के नजारे देखना आपको एकदम फिल्मी एहसास दे सकता है।जैतून बार और रसोई
दिल्ली के इस यूरोपीय रेस्टोरेंट ने मुगल हवेली के रूप में कपल्स के बीच अपना अलग स्थान बना चुका है। इस रोमांटिक रेस्टोरेंट की यूनीक इंटीरियर और वाइट वाल्स आपको खूबसूरती का अलग अहसास कराएगा। इस बार के टेरिस से आप हाथ में ड्रिंक लेकर कुतुब मीनार को देख सकते हैं। यह जगह पार्टनर को प्रपोज करने और अपने हर पल को रोमांटिक बनाने में आपकी बहुत मदद करेगी।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
