दिल्ली

MCD उपचुनाव के नतीजों पर केजरीवाल बोले-दिल्ली में लगातार मजबूत हो रही AAP, भारद्वाज ने BJP पर बोला हमला

एमसीडी उपचुनाव के लिए मतगणना तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से हुई। 12 वार्ड में हुए उपचुनाव में 51 उम्‍मीदवारों के भविष्‍य का फैसला हुआ। एमसीडी उपचुनाव में 12 वार्ड में से 7 सीटों पर भाजपा की जीत हुई, जबकि आप 3 सीटों पर ही बरकरार रही। कांग्रेस को एक सीट मिली है और एक निर्दलीय के खाते में गई। एमसीडी उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Image

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के चुनाव नतीजे आए। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

MCD By election results: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। इस चुनाव में भाजपा सात वार्डों, आम आदमी पार्टी तीन, कांग्रेस एक वार्ड और एक वार्ड में निर्दलीय विजयी हुआ। निगम उपचुनाव में AAP की जीत पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी में दिल्ली के लोगों का भरोसा एक बार फिर बढ़ रहा है और वे AAP की तरफ लौट रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि लोगों के इस समर्थन से AAP लगातार मजबूत हो रही है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला।

दिल्ली में बढ़ते जनसमर्थन से मजबूत हो रही AAP-केजरीवाल

X पर अपने एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, 'निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार AAP की तरफ मजबूत हो रहा है। सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है।दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ़ लौट रही है।'

30 नवंबर को हुई थी वोटिंग

एमसीडी उपचुनाव के लिए मतगणना तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से हुई। 12 वार्ड में हुए उपचुनाव में 51 उम्‍मीदवारों के भविष्‍य का फैसला हुआ। एमसीडी उपचुनाव में 12 वार्ड में से 7 सीटों पर भाजपा की जीत हुई, जबकि आप 3 सीटों पर ही बरकरार रही। कांग्रेस को एक सीट मिली है और एक निर्दलीय के खाते में गई। एमसीडी उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

पहली परीक्षा में फेल हुई रेखा गुप्ता सरकार-सौरभ भारद्वाज

विधायक एवं AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अपनी पहली परीक्षा में रेखा गुप्ता सरकार फेल हो गई है। भाजपा ने सीमांकन कराकर अपने हिसाब से वार्ड तो बनवा लिए, लेकिन जिन वार्डों में BJP पहले जीतती थी, अब उन्हीं में हार गई। आप नेता ने कहा कि अशोक विहार में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर AAP प्रत्याशी फाइनल राउंड के बाद जीत चुके थे, लेकिन BJP ने जैसे तैसे अपने उम्मीदवार को विजेता घोषित करवा दिया। प्रवेश वर्मा के पैतृक गांव मुंडका में भी BJP को करारी हार मिली। भारद्वाज ने कहा कि आने वाले चुनावों में टिकट सिर्फ पार्टी के सच्चे और मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

भारद्वाज ने कहा, 'इन उपचुनावों में AAP ने सिर्फ अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को टिकट दिया, और संगठन ने मिलकर हर उम्मीदवार को पूरी ताकत से चुनाव लड़वाया। विधायक हो या पूर्व विधायक, AAP ने परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी। छठ में प्रधानमंत्री की डुबकी कैंसिल होते ही रेखा गुप्ता की कुर्सी पर खतरे की घंटी बज चुकी थी। अब हालात ऐसे हैं कि दिल्ली को बहुत जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।'

केजरीवाल के काम पर जनता ने मुहर लगाई-पाठक

वहीं, AAP नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के MCD उपचुनाव में अरविंद केजरीवाल के काम करने वाली राजनीति पर जनता ने एक बार फिर मजबूत मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि 'दिल्ली की देवतुल्य जनता ने यह साबित कर दिया कि ईमानदार काम, साफ नीयत और जनता की सेवा ही असली राजनीति है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article