दिल्ली

आलू मटर की सब्जी से लेकर 'स्पर्श किट' तक...सिसोदिया को जेल में मिली ये चीजें, जानिए तिहाड़ में कैसी कटी पहली रात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 12:29 PM IST

दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी घोटाला मामले में सोमवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Image

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया। (फाइल)

Photo : IANS

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली की तिहाड़ जेल में पहले दिन खाने के लिए आलू मटर की सब्जी मिली। उन्हें इस दौरान एक खास किट भी दी गई, जिसमें रोज में काम आने वाले सामान रहते हैं। आइए, जानते हैं कि जेल के भीतर उनका पहला दिन कैसा रहा?:

सिसोदिया जेल नंबर एक में बने सीनियर सिटीजन सेल में रखे गए, जिसका आकार लगभग 10x15 स्क्वायर फुट है। जेल सूत्रों की मानें तो जेल मैन्युअल के अनुसार उन्हें वहां सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। इसी के तहत उन्हें स्पर्श किट मिली, जिसमें टूथपेस्ट, साबुन और टूथब्रश जैसे जरूरी हैं। उन्हें इसके अलावा दो कंबल और चादर भी मुहैया कराई गईं।

सोमवार (छह मार्च, 2023) को जेल में सिसोदिया का मेडिकल भी कराया गया। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। सिसोदिया को जेल में डिनर में रोटी, चावल और आलू मटर की सब्जी खाने में दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ कपड़े भी मिले। आगे बताया गया कि मंगलवार को परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंच सकते हैं और वे इस दौरान जरूरी कपड़े और दवाइयां दे सकते हैं।

फिलहाल मनीष सिसोदिया सेल में अकेले हैं। वैसे, सूत्रों का यह भी कहना है कि सिसोदिया के सेल के पास कुछ अपराधी भी बंद हैं। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि आप नेता की सुरक्षा की पूरे पुख्ता इंतजाम जेल में किए गए। जेल मैनुअल के अनुसार, कोई भी अंडर ट्रायल अपनी जरूरत और सुविधा के मुताबिक अपने निजी कपड़े पहन सकता है। वहीं, अन्य आप नेता सत्येंद्र जैन जेल नंबर सात में हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article