दिल्ली

Daryaganj Building Collapse: दिल्ली के दरियागंज में गिरी इमारत, तीन मजदूरों की मौत; बचाव कार्य जारी

बुधवार की दोपहर दिल्ली के दरियागंज इलाके में सद्भावना पार्क के पास सिटी वॉल के साथ लगी एक इमारत गिर गई। चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है।

Image

दरियागंज में गिरी इमारत

Photo : Times Now Digital

Daryaganj Building Collapse: दिल्ली के दरियागंज इलाके से बुधवार की दोपहर एक दुखद खबर आई। यहां सद्भावना पार्क के पास सिटी वॉल के साथ लगी एक इमारत गिर गई। इस हादसे में साइट पर काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है।

मृतकों के शवों को LNJP अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। प्रशासन ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जाएगी और तथ्यात्मक पुष्टि के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहा है ताकि किसी और नुकसान को रोका जा सके। दिल्ली पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिक और प्रशासन हादसे को लेकर सतर्क हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article