सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो सूरज की तरह जलें... ये कथन है पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का। डॉक्टर कलाम (
कहां है कलाम मेमोरियल
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित यह मेमोरियल दिल्ली में INA के पास दिल्ली हाट में बनाया गया है। उनकी विरासत को हर भारतीय के दिल में जीवित रखने के लिए 30 जुलाई 2016 को इस मेमोरियल का उद्गाटन हुआ था। अब्दुल कलाम को पीपुल्स प्रेसिडेंट कहा जाता है और यह मेमोरियल उनके प्रति लोगों के अटूट प्रेम व श्रद्धा को दर्शाता है। यह स्मारक देश के हर बच्चे को भी समर्पित है, यहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मिसाइल मैन से मिलने आते हैं। यहां आकर वह कलाम के बारे में जानते हैं और भविष्य के लिए प्रेरणा लेकर जाते हैं।कलाम मेमोरियल में क्या है?
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एक बहुत अच्छे स्टूडेंट थे। आगे चलकर वह वैज्ञानिक बने और देश के राष्ट्रपति भी रहे। वह विद्वान थे, उनसे प्रेरणा लेने वालों की आज भी कमी नहीं है। अगर आप डॉक्टर अब्दुल कलाम के इस दुनिया में नहीं होने के बावजूद उनसे मिलना चाहते हैं तो कलाम मेमोरियल बेस्ट जगह है। यहां पर कलाम से जुड़ी बहुत सी चीजें रखी गई हैं, जिनमें उनका चश्मा, कलम, कपड़े, राइटिंग पैड, अनपब्लिस्ड पेपर, ऑडियो-विजुअल, स्मारिका आदि रखे गए हैं। यहां पर वह किताबें भी हैं, जिन्हें पढ़कर कलाम प्रेरणा लेते थे। कलाम ने अपने जीवन में कुल 34 किताबें लिखीं, आप उन्हें भी यहां देख सकते हैं।कब जाएं कलाम मेमोरियल?
कलाम मेमोरियल श्री अरबिंदो मार्ग पर INA मार्केट के सामने दिल्ली हाट में है। यहां जाने के लिए गेट-2 से प्रवेश कर सकते हैं। यहां किसी भी मौसम में जा सकते हैं। मोमोरियल सुबह 10 से रात 7 बजे तक खुला रहता है। ध्यान रहे कि मेमोरियल सोमवार को बंद रहता है, इसलिए इस दिन आप कलाम मेमोरियल में नहीं जा पाएंगे।कैसे जाएं कलाम मेमोरियल
मिसाइल मैन के इस मेमोरियल में जाना चाहते हैं तो बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से INA और दिल्ली हाट तक बसें उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप दिल्ली मेट्रो से भी यहां पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको INA मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। बता दें कि यहां एंट्री बिल्कुल मुफ्त है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
