दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: नाइजीरियाई नागरिक समेत 6 गिरफ्तार, 7 किलो मेथम्फेटामाइन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सप्लायर्स के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

Image

ड्रग्स सप्लायर्स के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सप्लायर्स के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 7 किलो मेथम्फेटामाइन (Methamphetamine) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये है। इस मामले में 6 लोगों को दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाइजीरियाई नागरिक और एक महिला भी शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सुहैल नाम का शख्स, जो केरल में कई NDPS केस में वांछित है, दिल्ली में छिपा हुआ है और दक्षिण भारत में ड्रग्स सप्लाई करता है। इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत की अगुवाई में टीम ने छापा मारकर सुहैल और उसके साथी सुजिन को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 किलो से ज्यादा मेथम्फेटामाइन बरामद हुआ।

पूछताछ में पता चला कि इनका नेटवर्क नाइजीरियाई नागरिकों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने छतरपुर और मोहन गार्डन इलाके से नाइजीरिया के रहने वाले टोबी डेको को भी पकड़ा, जिसके पास से ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची और वहां से मोहम्मद जहीद और उसकी पत्नी सुहा फातिमा को गिरफ्तार किया। आखिर में ग्रेटर नोएडा से एक और नाइजीरियाई नागरिक चिकवाडो किंग्सले भी दबोच लिया गया।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से दिल्ली, बेंगलुरु और दक्षिण भारत में नशे की सप्लाई कर रहा था। इनके ग्राहक ज्यादातर आईटी प्रोफेशनल्स और युवा थे। ड्रग्स की डिलीवरी “डेड ड्रॉप” तकनीक से की जाती थी, ताकि पकड़े जाने का खतरा कम हो। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने 6.895 किलो मेथम्फेटामाइन बरामद किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के और सदस्य भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article