पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रेप और मर्डर के आरोपी के हुए एनकाउंटर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सौगत रॉय का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने इस एनकाउंटर पर विरोध जताया और कहा कि बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुवेंदु अधिकारी यह सोच रहे हैं कि एनकाउंटर करने से अपराध कम होगा तो यह उनकी गलतफहमी है। ऐसे मामलों से प्रदेश में सिर्फ अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने आगे यह भी कि पश्चिम बंगाल में अब कानून का राज नहीं गया।
सजा देने का अधिकार सिर्फ अदालत के पास
सौगत रॉय (Saugat Roy) का कहना है कि किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार अदालत के पास है। अगर किसी व्यक्ति को दोषी साबित होने के बाद अदालत मौत की सजा सुनाती है, तो वह अलग बात है। लेकिन पुलिस की गोली से किसी आरोपी की मौत हो जाना न्याय की सही प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने इसे जल्दबाजी में दिया गया न्याय यानी 'समरी जस्टिस' बताया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्कूटी टच होने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
सौगत रॉय ने योगी आदित्यनाथ से की तुलना
TMC सांसद ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह पुलिस कार्रवाई के जरिए आरोपियों को गोली मारने का रास्ता अपना रहे हैं। सौगत रॉय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अपराध कम होने के बजाय बढ़ सकते हैं। उनके मुताबिक, जब तक किसी मामले में उचित कानूनी और न्यायिक प्रक्रिया का पालन नहीं होगा, तब तक अपराध पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
चार एनकाउंटर का किया जिक्र
सौगत रॉय ने दावा किया कि BJP के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल में इस तरह की यह चौथी घटना है। उन्होंने इससे पहले बारुईपुर, गायघाटा और मुर्शिदाबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ों का जिक्र किया।
