दिल्ली

IGI Airport : खुलने वाला है दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-1, इतने करोड़ यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

IGI Airport : दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बन रहे टर्मिनल-1 को इसी महीने यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

Image

दिल्ली हवाई अड्डा टर्मिनल-1

Photo : BCCL

IGI Airport : दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल को विस्तारित टर्मिनल 1 (टी1) पर परिचालन इसी महीने चालू हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इसी महीने में टी1 पर परिचालन शुरू हो जाएगा। हम टी2 से टी1 पर अपना काम चरणबद्ध ढंग से लेकर जाएंगे।

साढ़े 10 करोड़ यात्री IGI से करते हैं यात्रा

विस्तारित टी-1 का उद्घाटन इस साल मार्च में किया गया था। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल तीन टर्मिनल हैं जिनमें टी1, टी2 और टी3 शामिल हैं। जयपुरियार ने यहां ‘सीएपीए इंडिया एविएशन समिट 2024’ के दौरान बातचीत में कहा कि हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यातायात की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की वर्तमान में 10 से 10.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता है जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता लगभग 2.2 करोड़ की है। यहां पिछले साल हवाई अड्डे पर करीब दो करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का आवागमन हुआ था।

यात्री क्षमता बढ़ाने की जरूरत

जयपुरियार ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि हमें कम से कम 8-10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। हमें वृद्धि पथ से आगे रहना होगा और इसके लिए हम विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टी2 टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बनाना भी एक विकल्प है। डायल अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता को 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की सोच रहा है। फिलहाल, दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रतिदिन लगभग 1,500 स्लॉट हैं और डायल इस संख्या में 500-700 तक की बढ़ोतरी की योजना पर काम कर रहा है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'