दिल्ली

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में इस वीकेंड बारिश होगी या नहीं, जानें IMD का ताजा अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2023, 08:50 AM IST

Delhi NCR Weather Today : आईएमडी का कहना है कि दिल्ली जैसा मौसम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में देखने को मिल सकता है। इससे पहले रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर ने कहा था कि दिल्ली के नरेला, करावल नगर, सीमापुरी, विवेक विहार, प्रीत विहार, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम और कालकाजी में मध्यम से तीव्र बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान।

Photo : ANI

Delhi NCR Weather : पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एवं एनसीआर में जारी उमस एवं गर्मी से लोगों को को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली एवं एनसीआर के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में अगले कुछ दिन तक कुछ अंतराल पर बारिश होगी। IMD के मुताबिक दिल्ली में आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने की उम्मीद है।

एनसीआर में भी हो सकती है बारिश

आईएमडी का कहना है कि दिल्ली जैसा मौसम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में देखने को मिल सकता है। इससे पहले रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर ने कहा था कि दिल्ली के नरेला, करावल नगर, सीमापुरी, विवेक विहार, प्रीत विहार, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम और कालकाजी में मध्यम से तीव्र बारिश हो सकती है। केंद्र ने गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ सहित एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया।

इस वीकेंड जोर पकड़ेगा मानसून

आईएमडी ने बुधवार को अपने अनुमान में कहा कि अगले पांच-छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला सप्ताहांत से जोर पकड़ेगा। आईएमडी ने गुरुवार के लिए मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

4 अगस्त को दिल्ली में हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी कंपनी स्काईमेट का कहना है कि दिल्ली और एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। चार अगस्त को दिल्ली में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। छह अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article