दिल्ली

दिल्ली में नहर में डूबी कार से मिला कंकाल, 4 साल पुरानी इस घटना से है कनेक्शन, DNA जांच से होगा खुलासा

दिल्ली में मुनक नहर से पानी होने पर एक क्षतिग्रस्त कार से मानव कंकाल मिला। पुलिस को संदेह है कि यह शव 2020 में गायब हुए बुद्ध विहार निवासी विनोद नाम के व्यक्ति का है। हालांकि डीएनए जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Image

दिल्ली पुलिस को नहर में कार से मिला कंकाल (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुनक नहर में कार से मिला कंकाल
  • कंकाल का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
  • डीएनए जांच के लिए नमूना सुरक्षित

Delhi News: दिल्ली पुलिस को मुनक नहर से मानव कंकाल बरामद हुआ है। शुक्रवार को मुनक नहर से पानी कम होने के बाद एक क्षतिग्रस्त कार मिली। जिसमें एक मानव कंकाल भी मिला। यह क्षतिग्रस्त कार खेड़ा गांव के पास से मिली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह किसका कंकाल है और व्यक्ति की मौत कैस हुई।

समयपुर बादली इलाके में मिला कंकाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा में दरार आने से जल स्तर कम हो गया। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार समयपुर बादली इलाके के अंतर्गत आने वाली नहर के एक हिस्से से बरामद की गई। ऐसा संदेह है कि बरामद हुआ कंकाल सितंबर 2020 से विजय विहार के बुद्ध विहार इलाके से लापता विनोद नामक व्यक्ति का है।

विनोद के नाम पर कार पंजीकृत

विनोद ट्रैक्सी ड्राइवर था और जिस कार से मानव कंकामल बरामद हुआ है, वह भी उसके नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने कार नंबर के जरिए मालिक के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के अनुसार करीब 4 साल पहले बुध विहार निवासी विनोद कार समेत गायब हो गए थे। जिसके बाद विजय विहार थाने में उन्होंने विनोद की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार अभी यह कह पाना मुश्किल है कि यह कंकाल विनोद का ही है। लेकिन कार में बरामद हुए कंकाल और मृतक के कपड़े और पास ही पर्स मिलने से उसके विनोद होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कंकाल परिजनों को सौंप दिया है और उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि डीएनए जांच के लिए शव से एक नमूना सुरक्षित रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!