दिल्ली

घर में लटके मिले Hotel Radisson Blu के मालिक अमित जैन, आत्महत्या का शक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2022, 12:17 AM IST

Hotel Radisson Blu: होटल रेडिशन ब्लू के मालिक अपने फ्लैट में शनिवार को लटके मिले। शक है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में अभी तक किसी भी गड़बड़ी का कोई आरोप सामने नहीं आया है। दिल्ली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Image

होटल रेडिशन ब्लू के मालिक ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

Hotel Radisson Blu: होटल रेडिशन ब्लू के मालिक अमित जैन अपने ही घर में लटके मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार को दिल्ली वाले फ्लैट में वो फांसी पर लटके मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन शनिवार को अपने फ्लैट में मृत पाए गए। इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, उसने लाश को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को रात करीब 12 बजे खेलगांव गांव स्थित एक फ्लैट में एक व्यक्ति के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट में अमित जैन का शव पंखे से लटका मिला।

दिल्ली पुलिस ने कहा- "पूछताछ में पता चला कि अमित जैन नोएडा में अपने नए घर से नाश्ता करके सुबह सीडब्ल्यूजी गांव स्थित अपने घर आए थे। जब उनका बेटा ड्राइवर के साथ सामान लेने के लिए बाद में सीडब्ल्यूजी स्थित घर पहुंचा, तो उन्होंने जैन को लटका हुआ पाया। जिसके बाद जैन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए इसे आत्महत्या का ही मामला माना जा रहा है। अमित जैन ने सुसाइड क्यों की, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि उनके ऊपर काफी कर्ज था, इस वजह से वो परेशान थे, शायद यही कारण रहा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में परिवार वालों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article