दिल्ली

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-नोएडा से पकड़े गए अल कायदा के 4 आतंकी; सीमा पार से जुड़े थे तार

गुजरात एटीएस ने अल कायदा के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। ये आतंकी सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क में थे और भारत में बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे। इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Image

अल-कायदा के चार आतंकी गिरफ्तार (PC-ANI)

Photo : ANI

गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते अल कायदा से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अहम ऑपरेशन के तहत इन आतंकियों को पकड़ा गया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों से की गई है। ये आतंकी सोशल मीडिया एप्स के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में थे और भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। इस ऑपरेशन से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की क्षमता फिर एक बार सामने आई है।

डिजिटल प्लेटफार्म पर एक्टिव था आतंकियों का नेटवर्क

गुजरात एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार, इन आतंकियों के सीमा पार मौजूद आतंकियों से भी संपर्क के सबूत मिले हैं। इनका नेटवर्क डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय था, जिससे इनकी निगरानी और पहचान करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था।

नोएडा से पकड़ा गया एक आतंकी

गुजरात एटीएस ने एक आतंकी को नोएडा से पकड़ा है। लेकिन गौतमबुद्ध नगर पुलिस को इसकी जानकारी पहले नहीं थी। बाद में जब गुजरात एटीएस ने सूचना दी, तब स्थानीय एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि देश में आतंकी संगठन लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से नेटवर्क बना रहे हैं और ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और तेज़ कार्रवाई ही इन खतरों से निपटने का एकमात्र रास्ता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!