दिल्ली

Delhi के मधु विहार में पार्किंग में लगी भीषण आग, 17 गाड़ियां जलकर खाक

दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंडावली थाने के पास पार्किंग में देर रात भीषण आग लग गई। आग की घटना कल रात करीब 1:17 बजे हुई, जिसपर काबू पा लिया गया है। आग की चपेट में आने से 17-18 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

Image

पार्किंग एरिया में आग लगने से कई गाड़ियां जलकर खाक (फोटो साभार - ANI)

Delhi News: दिल्ली में बीती रात आग लगने की एक और घटना सामने आई है। राजधानी के मधु विहार इलाके में मंडावली थाने के पास पार्किंग में देर रात अचानक आग लग गई। यह आग देखते ही देखते इतनी भीषण हो गई कि पार्किंग में मौजूद सभी कारों को अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग में कल रात करीब 1:17 बजे आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है। विनीत वार्ष्णेय ने टाइम्स नाउ को बताया कि इस घटना में 17 से 18 कारें जलकर खाक हो गई हैं। हांलाकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सकता है।

कार ड्राइवर राजीव ने बताया कि पार्किंग में आग रात 1:00 से 1:20 बजे के बीच लगी। मैंने फायर ब्रिगेड को फोन किया। लेकिन वे 10 से 15 मिनट देरी से आए, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र में भी आग लगी थी। फायर ब्रिगेड का स्टेशन आग वाले स्थान से 400 मीटर की दूरी पर है। घटना की सूचना के 10-15 मिनट बाद 8-10 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

कार मालिक को घटना की जानकारी नहीं

पार्किंग में जलने वाली गाड़ियों में विनीत कुमार नाम के व्यक्ति की भी कार जल गई है। विनीत के बताया कि वे कल रात करीब 10 बजे ऑफिस से आए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी कार यहां पार्क की थी। आज सुबह जब उनके कार क्लीनर ने उन्हें फोन करके कार के जलने के बारे में बताया, तब उन्हें इस घटना का पता चला। जिसके बाद वे पार्किंग एरिया में कार देखने के लिए आए। विनीत ने बताया कि करीब 4 से 5 महीने पहले ही उन्होंने इस कार को खरीदा था।

पार्किंग अधिकारियों का फोन ऑफ

कार मालिक विनीत कुमार ने बताया कि उन्हें अभी पता नहीं चला है कि आग कब लगी और कैसे लगी। विनीत ने बताया कि पार्किंग अधिकारियों ने उन्हें आग लगने की सूचना नहीं दी। पार्किंग अधिकारियों को कॉल लगाने पर फोन बंद है। वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article