दिल्ली

Delhi Market Fire: वसंत विहार में एक बाजार में लगी भीषण आग, पांच दुकानें खाक

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार को एक बाजार में आग लग गई। जिसमें पांच दुकाने जलकर राख हो गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Image

वसंत विहार के एक बाजार में लगी आग (फोटो साभार - ANI)

Delhi Fire Incident: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बाजार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग की इस घटना में पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अधिकारी ने बताया कि वसंत विहार इलाके के सी ब्लॉक में स्थित बाजार की एक इमारत के भूतल में आग लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और ये इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article