दिल्ली

Delhi Fire: रानी गार्डन की झुग्गी-बस्ती और कबाड़ गोदाम लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Slum Fire: दिल्ली के शाहदरा में रानी गार्डन की झुग्गियों और एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

Image

झुग्गियों में लगी आग

Delhi Slum Fire: दिल्ली के शाहदरा के रानी गार्डन कr झुग्गी बस्ती में आग लग गई। आग ने झोपड़ियों के साथ ही एक कबाड़ गोदाम को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

हादसे में कोई जनहानि नहीं

अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिंह मीना ने बताया, "हमें करीब 12:06 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद करीब 7-8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग झोपड़ियों और कबाड़ के गोदाम में लगी थी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article