दिल्ली

Air India Flight Fire: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में लगी आग, बाल-बाल बचे विमान में सवार 175 यात्री

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट के एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लग गई। आग लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई। साथ ही सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया। हालांकि, विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Air India Flight Fire: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार शाम को आग लग गई। आग लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। वहीं, बीच रास्ते से फ्लाइट ने दिल्ली के लिए यू टर्न लिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। गनीमत रही कि इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे, उन्हें कुछ नहीं हुआ।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा

बताया गया कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लग गई थी, जिसके बाद बीच रास्ते से आपातकालीन कॉल की गई। शाम 5.52 बजे एयर इंडिया फ्लाइट ने आपातकालीन कॉल की, जिसके बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाएं हरकत में आ गई और फ्लाइट ने 06.38 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की।

बाल-बाल बचे विमान में सवार लोग

जानकारी के अनुसार, विमान संख्या AI-807 के एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगी थी। इस विमान में 175 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article