दिल्ली

रांची में पकड़े गए नकली नोटों की जांच में दिल्ली का कनेक्शन; पूरे नेटवर्क की तलाश जारी, पुलिस रडार पर मास्टरमाइंड

रांची में दो करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद होने के बाद दिल्ली से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस मामले में नीरज नामक मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है जो पूरे देश में नकली नोटों की सप्लाई से जुड़ा है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं।

Image

दिल्ली में नकली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Fake Currency in Delhi: रांची में पकड़े गए दो करोड़ रुपये के नकली नोटों की कड़ी जब दिल्ली से जुड़ी पाई गई, तो दिल्ली पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए कमर कस ली है। जांच के दायरे में नीरज नाम का एक शातिर मास्टरमाइंड आया है, जिसकी तलाश अब दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस के साथ मिलकर शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त किए गए सभी नकली नोट कंप्यूटर से प्रिंट किए गए हैं। ऐसे नोट आमतौर पर असली नोटों जैसे नहीं होते, लेकिन इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से खपाया जाता है। नीरज या तो खुद कंप्यूटर से नोट छापता है या फिर पाकिस्तान से नकली नोट मंगवाता है और उन्हें देशभर में सप्लाई करता है।

इससे पहले उत्तराखंड में भी ऐसा ही एक गिरोह सामने आया था, जिसमें कई स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, बीते तीन दशकों में मुजफ्फरनगर और महाराष्ट्र जैसे इलाकों में कई बड़े नकली नोट तस्कर पकड़े गए हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान से था। पुलिस का मानना है कि पाकिस्तान भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और देश में आतंकवाद को आर्थिक सहयोग देने के लिए नकली नोटों की तस्करी करवा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article