दिल्ली

Delhi Mayor Election: क्या 26 अप्रैल को होंगे दिल्ली मेयर इलेक्शन? किस बात का है इंतजार, जानें चुनाव की स्थिति

Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव की स्तिथि स्पष्ट नहीं हो पा रही है। चुनाव के लिए न अभी प्रेसिडिंग ऑफीसर की नियुक्ति हई है और न ही चुनाव आयोग से अभी तक इजाजत मिली है। ऐसे में चुनाव 26 अप्रैल को हो पाएगा की नहीं ये एक महत्वूर्ण सवाल है।

Image

दिल्ली मेयर चुनाव

Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव 26 अप्रैल होने है। लेकिन अभी चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव इस महीने की 26 तारीख को होंगे या अगले महीने के लिए टाला जाएगा। दरअसल अभी तक प्रेसिडिंग ऑफीसर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव करवाने की भी इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में 26 अप्रैल को चुनाव होगा, ये कहना मुश्किल है।

बता दें कि दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तिथि को लेकर पार्षदों में भी चर्चा बढ़ गई है। लेकिन चुनाव को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों पर नगर निगम ने आधिकारिक तौर अभी तक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में लोग दुविधा में है कि दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे की नहीं।

क्या 26 अप्रैल को होंगे दिल्ली मेयर के चुनाव

बताया जा रहा है कि यदि 25 अप्रैल तक आदर्श आचार संहिता में दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव कराने को लेकर इजाजत मिल जाती है तो 26 अप्रैल को चुनाव होना तय है। लेकिन अगर इस समय तक मंजूरी नहीं मिलती है तो चुनाव की तिथि को टाला जा सकता है। बता दें कि वर्ष 2014 में भी दिल्ली मेयर डिप्टी मेयर के चुनाव भी 10 अप्रैल को दिल्ली के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली थी। इसके आधार पर लग रहा है कि इस बार भी दिल्ली लोकसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव आयोग से दिल्ली मेयर चुनाव की इजाजत मिलेगी।

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 25 मई को किया जाएगा। संभावना है कि दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 25 मई के बाद ही हो पाएंगे। ऐसे में इस महीने होने वाले चुनाव को स्थगित किया जा सकता है। इसके साथ ही बता दें कि दिल्ली विधानसभा से मनोनीत होने वाले 14 विधायकों का कार्यकाल भी 31 मार्च को खत्म हो चुका है और इस वर्ष के लिए नॉमिनेशन अभी बाकी है।

चुनाव की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारी 26 अप्रैल के अनुसार ही कर रहा है। हालांकि बाद में चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार बाकी का कार्य किया जाएगा।

सीएम द्वारा भेजी जाती है एलजी को प्रेसिडिंग ऑफीसर की नियुक्ति की फाइल

जानकारी के अनुसार प्रेसिडिंग ऑफीसर की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री द्वारा एलजी को फाइल भेजी जाती है। लेकिन, सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के कारण ये फाइल एलजी के पास कैसे जाएगी, ये भी एक बड़ा सवाल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article