Delhi News: पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में अपनी प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले तौफीक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद तौफीक ने पुलिस को युवती की हत्या की वजह बताई। आरोपी ने बताया कि युवती ने उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद उसने युवती को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी बुर्का पहनकर फरार हो गया था। पुलिस ने तौफीक को उसके गृहक्षेत्र रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया है। युवती की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी, और उसके परिवार ने इस घटना को 'लव जिहाद' करार दिया है।
पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग
तौफीक ने अपनी प्रेमिका को उसके घर की पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद आरोपी तौफीक शाहदरा जीटी रोड से रोडवेज बस में भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर और आसपास जाल बिछाया था। जिसके बाद उसे बाजार से गिरफ्तार किया। तौफीक ने पुलिस को बताया कि उसने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका की हत्या की। पीड़ित परिवार ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है।
जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक ने बुर्का पहनकर युवती को पांचवीं मंजिल से फेंका। युवती को गंभीर चोटों के साथ जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में हत्या की धारा जोड़ी गई। तौफीक और युवती के बीच पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग था, लेकिन युवती ने पिछले डेढ़ महीने से तौफीक से बात करना बंद कर दिया था। तौफीक को शक था कि युवती किसी और से बात कर रही है। उसने हत्या की साजिश रचने के लिए एक सप्ताह पहले काले रंग का बुर्का खरीदा था। वारदात के दिन उसने बुर्का पहनकर युवती को छत पर धक्का देकर नीचे फेंक दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
