दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों समेत पूरे देश में भारी बारिश का दौर जारी है। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण नदियों के किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। भारी बारिश के कारण यहां हालात गंभीर बने हुए हैं। यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर शहर के कई इलाकों पर देखने को मिल रहा है। इस स्थिति ने उन लोगों के लिए चिंता बढ़ा दी है जो नदी के किनारे रहते हैं या जिनका रोजमर्रा का सफर इस रास्ते से होता है। पानी भरा होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने का कारण कई सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं।
यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर असर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का संपर्क मार्ग पानी भरने के कारण फिलहाल दुर्गम हो गया है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मेट्रो स्टेशन अभी भी खुला है और यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा चालू है। इससे यात्रियों को आवागमन में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी और सुरक्षा उपाय
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा, जिससे यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए, स्थानीय प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। नागरिकों को भी सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
