दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डर से सनसनी, शख्स ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट; जानें कैसे हुई वारदात

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी योगेश सहगल को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हुई कैंची भी बरामद कर ली है।

Image

रोहिणी सेक्टर 17 में हुई खौफनाक वारदात

Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। घरेलू विवाद से शुरू हुए मामले ने इतना भयावह रूप ले लिया कि मां और बेटी की हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी योगेश सहगल को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई घटना

शनिवार दोपहर करीब 3:50 बजे पीसीआर कॉल पर पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एक फ्लैट में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो A-3/158, तीसरी मंजिल पर कमरे के अंदर दो शव पड़े मिले। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय कुसुम सिन्हा, जो दिवंगत उमेश सिन्हा की पत्नी थीं और 34 वर्षीय प्रिया सहगल, योगेश सहगल की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के समय प्रिया का भाई मेघ मौके पर मौजूद था और उसी ने पुलिस को सूचना दी। मेघ ने बताया कि 28 अगस्त को उसकी मां कुसुम अपने नाती चिराग का जन्मदिन मनाने प्रिया के घर आई थीं। इसी दौरान प्रिया और योगेश के बीच परिवारों के दिए गए उपहारों को लेकर विवाद हो गया। माहौल तनावपूर्ण होने पर कुसुम ने वहीं रुकने का फैसला किया ताकि स्थिति को संभाला जा सके

खून से लथपथ पड़ा था कमरा

मेघ ने बताया कि शनिवार को जब उसने मां को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। वह बहन के घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद था और दरवाजे पर खून के धब्बे दिखे। शक होने पर परिवार वालों की मदद से उसने ताला तोड़ा और अंदर घुसा तो उसकी मां और बहन खून फैले फर्श पर पड़ी थीं। उसने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि प्रिया का पति योगेश (फिलहाल बेरोजगार) ने ही हत्या की है और वह बच्चों को लेकर फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश सहगल को गिरफ्तार कर लिया। मौके से उसके खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया कैंची (Weapon of Offence) बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह घरेलू विवाद और बार-बार होने वाले झगड़े रहे। मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम (FSL) को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article