दिल्ली

Delhi Metro की रेड और ब्लू लाइन की 75 ट्रेनों में होगा ये खास बदलाव, इन सुविधाओं से सफर होगा आसान

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेड और ब्लू लाइन पर चलने वाली पुरानी ट्रेनों में पुरानी एलईडी डिस्प्ले सिसटम को हटाकर एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। इस नई प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को अगले स्टेशन का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑडियो-वीडियो के जरिए उपलब्ध होगी।

Image

रेड और ब्लू लाइन की 75 ट्रेनों में लगेगी नई एलसीडी डिस्प्ले (फोटो - Canva)

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो की रेड और ब्लू लाइनों पर यात्रियों की यात्रा और सुगम बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत इन दोनों लाइनों पर चलने वाली 75 पुरानी मेट्रो ट्रेनों के यात्री सूचना डिस्प्ले सिस्टम (पीआईडीएस) को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अगले स्टेशन के साथ कई अन्य जानकारी भी मिलेगी। जिससे मेट्रो में यात्रा करने वाला यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा।

नए यात्री सूचना डिस्प्ले में क्या सुविधा मिलेगी

दिल्ली मेट्रो द्वारा रेड और ब्लू लाइन की 75 पुरानी मेट्रो में सूचना डिस्प्ले सिस्टम (पीआइडीएस) को अपग्रेड किया जाएगा। इस नए एलसीडी आधारित डिस्प्ले सिस्टम में यात्रियों को अगले स्टेशन, समय, और अन्य आवश्यक सारी जानकारियों के बारे में ऑडियो और वीडियो के आधार पर जानकारी प्रदान की जाएगी। डीएमआरसी द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए लिया गया है। इतना ही नहीं, इस नए सिस्टम से यात्रियों को दरवाजे खुलने की दिशा में परिचालन से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

कितनी मेट्रो के अभी तक बदले गए डिस्प्ले सिस्टम

डीएमआरसी ने बताया कि अभी तक 30 मेट्रो ट्रेनों में ये डिस्प्ले सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। बची हुई 45 ट्रेनों में 2027 तक सिस्टम बदलने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा एनसीआर में 289 मेट्रो स्टेशनों पर कुल 1462 पीआइडीएस भी अपग्रेड किए जा रहे हैं। हाल ही में वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से जनपथ के बीच 44 पीआइडीएस को अपग्रेड किया गया है, और येलो लाइन पर भी कई स्टेशनों के पीआइडीएस को अपडेट किया जा रहा है।

पहले कौन-सा डिस्प्ले सिस्टम था

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में पहले रूट मैप और एलईडी स्क्रीन का उपयोग किया जाता था। अभी भी कुछ ट्रेनें है, जिसमें इसी सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन अब, इन सबके स्थान पर नई एलसीडी डिस्प्ले सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इन नए सिस्टम से लोगों की यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article