दिल्ली

दिल्ली का पुराना लोहा पुल बंद, यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते प्रशासन ने पुराना लोहा पुल अगले आदेश तक बंद कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Image

1001565978.jpg

दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए पुराने लोहे के पुल को मंगलवार शाम 4 बजे से अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

यमुना का जलस्तर फिलहाल 206 मीटर से ऊपर पहुंच गया है, जो न केवल खतरे के निशान 205.33 मीटर बल्कि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से भी ऊपर है। बताया जा रहा है कि हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा है। इस स्थिति में नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह से बचें।

ट्रैफिक एडवाइजरी:

  • ओल्ड आयरन ब्रिज से दोनों दिशाओं में आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
  • वैकल्पिक मार्गों में हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग, गीता कॉलोनी रोड, आउटर रिंग रोड और शांति वन चौक को शामिल किया गया है।
  • शाहदरा, सीलमपुर, शास्त्री पार्क और पूर्वी दिल्ली से आने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्ग सुझाए गए हैं।

आम जनता के लिए जरूरी निर्देश:

  • यात्रा के लिए पर्याप्त समय निकालें और जल्दबाजी से बचें।
  • सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।
  • केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें।
  • किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  • ट्रैफिक पुलिस के रीयल-टाइम अपडेट्स को फॉलो करें और उनके निर्देशों का पालन करें।

इस वक्त राजधानी में यमुना का उफान एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है। दिल्लीवासियों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें और सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक की तरह सहयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article