दिल्ली

Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज झमाझम बरसे काले मेघा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Rainfall in Delhi: मौसम विभाग ने आज दोपहर में दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी में सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। जिसके बाद दोपहर में अचानक से जोरदार बारिश शुरू हो गई।

Image

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट (AI Image)

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बादल छाए हुए थे। जिसके बाद दोपहर में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव की समस्याएं भी देखने को मिली।

लगातार बारिश से यमुना उफान पर

राजधानी में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। हालांकि गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश अब आफत बनती जा रही है। लगातार जारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुस आया है। जिसके चलते ये लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।

दिल्ली में मंगलवार को भी अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज हुई थी। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में सफदरजंद में 19.8 मिमी बारिश हुई। वहीं पालम में 9.1 मिमी, लोधी रोड में 11.4 मिमी, रिज में 28.2 मिमी और आयानगर में 5.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article