दिल्ली

Delhi-NCR Weather: मानसून के बाद गर्मी से बेहाल दिल्ली, राहत दिलाने आई बारिश; दो दिन बादल होंगे मेहरबान

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: तेज धूप, गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को आज राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दो दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

दिल्ली में आज बारिश के आसार (फाइल फोटो |PTI)

Photo : PTI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद से लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण बीते कुछ दिनों से मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। हालांकि आज से राजधानी में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

क्या आज दिल्ली में बारिश होगी?

राजधानी में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 1 अक्टूबर को भी बादल छाने और छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। 2 और 3 अक्टूबर को भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिसके बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा।

दिल्ली में सोमवार को कैसा रहा मौसम

दिल्ली में सोमवार को भी लोगों को तेज धूप, उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी हो गई। जिससे कारण दोपहर के समय बाहर निकलते समय लोगों को काफी समस्या हुई। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article