दिल्ली

Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से दिल्लीवासी बेहाल, आज बरसेंगी राहत की बूंदे; आंधी के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि आज राजधानी में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो-तीन दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों को सता रही है। हालांकि आज से दिल्ली का मौसम फिर करवट बदलने वाला है। आज दिल्ली में आंधी-बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में बादलों की आवाजाही

दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को राजधानी में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।ॉ

दिल्ली में चिपचिपी गर्मी से बुरा हाल

दिल्ली में बुधवार को तेज धूप निकली रही और आसमान भी साफ रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article