लखनऊ

बरसात के बीच चिपचिपी गर्मी से बेहाल यूपी, 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जून में सामान्य से ज्यादा बरसेगा पानी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 60 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जून में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

Image

यूपी में बारिश की संभावना

Photo : PTI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-May-2025: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कहीं उमस भरी गर्मी सता रही है, तो कहीं पर बादलों की आवाजाही बरकरार है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिससे कई हिस्सों में आंधी-बारिश का मौसम जारी है, ऐसा ही मौसम आने वाले दिनों में भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 31 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के 60 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का मौसम जारी रहने से लू से फिलहाल राहत है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके बाद इतनी ही गिरावट होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

60 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

फतेहपुर, बांदा, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, राबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहरानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, औरेया, मैनपुरी, इटावा, झांसी, बिजनौर, ललितपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा।

यूपी में बारिश से लू की छुट्टी

यूपी में मंगलवार को कहीं भी लू की स्थिति दर्ज नहीं की गई। साथ ही अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी ने खूब परेशान किया। बीते 24 घंटों में पूर्वी हवा में नमी का मौजूदगी रही। जिसके चलते वास्तविक गर्मी से 3-4 डिग्री अधिक आभासी गर्मी का एहसास हुआ।

इस मानसून अधिक होगी बारिश

मौसम विभाग ने इस बार मानसून में अधिक बारिश की संभावना जताई है। मानसून सीजन में जून से सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में इन चार महीनों के दौरान औसत से 12 फीसदी अधिक बारिश हो सकती है। जून के महीने में देशभर में सामान्य से 8 फीसदी अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान यूपी में औसत तापमान रह सकता है। साथ ही लू के दिन भी सामान्य से कम रह सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article