दिल्ली

Delhi Cold Alert: दिल्ली पर ठंड और कोहरे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi Cold Alert: दिल्ली में आगामी दिनों में ठंड और कोहरे के बढ़ने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Image

दिल्ली में ठंड और कोहरे का डबल अटैक

Photo : BCCL

Delhi Cold Alert: दिल्ली के तापमान में अभी सही से बढ़त हुई भी नहीं थी कि एक बार फिर कोल्ड डे की स्थिति नजर आने लगी। वहीं दूसरी तरह कोहरे ने भी दिल्लीवालों की मुसीबतों को बढ़ा रखा है। दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए देखा जा सकता है। बर्फीली हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। इसी बीच दिल्ली के मौसम में बदलावों को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

ठंड और कोहरे को देखते हुए दिल्ली में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली और आस-पास के कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

कोहरे के कारण प्रभावित हुई ट्रेनों की आवाजाही

दिल्ली में घने कोहरे के कारण रेल यातायात सबसे अधिक प्रभावित है। दिल्ली आने वाली ट्रेन कई-कई घंटे देरी से चल रही है। रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री ठंड में कांपते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली की ठंड और कोहरे का प्रकोप है की कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। इसी बीच रेलवे के अधिकारी की जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुजरने वाली करीब 11 ट्रेनें देरी से चल रही है।

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली के मौसम की मार तो दिल्लीवासी झेल ही रही है, इस बीच प्रदूषण की मार उनके लिए डबल अटैक से कम नहीं है। दिल्ली की हवा अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार ही बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article