दिल्ली

Delhi Schools & Colleges Closed: दिल्ली में इस तारीख से बंद होंगे स्कूल, सरकार ने अवकाश को लेकर जारी किए ये दिशा निर्देश

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 27, 2022, 11:44 AM IST

Delhi School & Colleges Closed News Today: दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों में एक जनवरी से दो सप्ताह का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की इस अवधि के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात किया जाएगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Delhi School & Colleges Closed News Today in Hindi 2022: दिल्ली में शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान हो गया है। सरकार के मुताबिक सभी स्कूलों में एक जनवरी से दो हफ्ते तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी करते हुए कहा कि कि सिलेबस को दोहराने और छात्र-छात्राओं के शने के स्तर तथा उनके अकादमिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए नौंवी से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए दो से 14 जनवरी तक एक विशेष अकादमिक सत्र का आयोजन किया जाएगा।

सरकार के आदेश में कही गई ये बात

शिक्षा निदेशालय द्वारा गुरुवार को जो परिपत्र जारी किया गया है उसमें कहा गया है, 'शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी विद्यालय एक -15 जनवरी 2023 के दौरान शीतकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे।' इसमें कहा गया है, 'पाठ्यक्रम को दोहराने और छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए नौवीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए दो से 14 जनवरी तक विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा के दृष्टिकोण से विषयों की बुनियादी अवधारणाओं को दोहरा पायेंगे।'

चुन सकते हैं विकल्प

परिपत्र के मुताबिक, दोहरी पाली वाले विद्यालयों के लिए विशेष कक्षाएं विद्यालय भवन के अलग-अलग हिस्से में संचालित की जाएंगी। इसमें कहा गया है, 'हालांकि, अगर जगह की कमी है तो शाम की पाली के विद्यालयों के प्रमुख संबंधित शिक्षा उपनिदेशक (डीडीई) से परामर्श कर सकते हैं और शाम के समय में कक्षाएं संचालित करने का विकल्प चुन सकते हैं।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article