दिल्ली

कोरोना ड्यूटी पर दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षकों को एयरपोर्ट किया जाएगा तैनात, सर्दियों की छुट्टियों में नहीं मिलेगा आराम

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 07:59 AM IST

दिल्ली सरकार के स्कूलों के कई शिक्षकों को सर्दियों की छुट्टियों में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर कोरोना ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग वहां पर कोविड जरूरी व्यवहार का पालन कर रहे हैं या नहीं।

Image

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

Photo : iStock

दुनिया भर में कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को 15 दिनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात किया जाएगा, ताकि विदेश से आने वाले यात्रियों द्वारा कोविड के अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके। दिल्ली सरकार ने कई शिक्षकों को सर्दियों की छुट्टियों में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर तैनात करने का फैसला लिया है। शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अतिरिक्त स्टाफ के रूप में तैनात किया जाएगा। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के कारण सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसी दौरान इन्हें तैनात किया जाएगा।

विदेश से आने वाले यात्रियों का चेक करेंगे कोविड प्रोटोकॉल

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर कोरोना प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट पर अतिरिक्त स्टाफ के रूप में उनकी तैनाती की है। आदेश के अनुसार, कुल 85 कर्मचारियों, जिनमें टिचिंग और नन टिटिंग कर्मचारी दोनों शामिल हैं। उन्हों विदेश से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कोविड प्रोटोकॉल ड्यूटी सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी सौंपी गई है।

कोविड को लेकर सभी अस्पतालों को किया गया सतर्क

दिल्ली सरकार ने अपने सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया है और उन्हें भविष्य में रिपोर्ट किए जा सकने वाले संभावित कोरोना मामलों की तैयारियों को तेज करने का निर्देश दिया है। कुछ देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का पता लगाने के वास्ते यहां सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करना सोमवार से शुरू कर दिया।

कोविड के लिए 104 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी

सरकारी अस्पतालों के लिए सामान्य दवाओं की खरीद और किसी भी कोविड इमरजेंसी स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए 104 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को अस्पतालों के डायरेक्टर और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट्स के साथ हेल्थ विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस राशि को मंजूरी दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article