दिल्ली

नहीं थम रहा बम वाली धमकियों का सिलसिला, दिल्ली के ताज पैलेस होटल को मिला Bomb Threat; पुलिस ने बताया अफवाह

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब होटल प्रबंधन को बम धमकी से जुड़ा एक ईमेल मिला। घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

Image

आज ताज पैलेस होटल को मिली बम की धमकी (तस्वीर साभार: Taj Hotel Official Site)

Taj Palace Hotel Bomb Threat: दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। कल हाईकोर्ट को धमकी मिलने के बाद आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल को धमकी भरा मेल आया। शनिवार की दोपहर आए इस ईमेल से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। होटल प्रबंधन ने बम धमकी का ईमेल मिलने के तत्काल बाद पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

धमकी निकली झूठी

सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे होटल की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी ईमेल पूरी तरह झूठी थी और मामले को हॉक्स कॉल घोषित कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

कल हाईकोर्ट को मिली थी धमकी

कल, शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट को एक ऐसा ही धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। यह ईमेल हाईकोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा गया था, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बाद में दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की और जांच के बाद इसे झूठा करार दे दिया। इससे पहले भी दिल्ली-NCR के कई स्कूलों और कॉलेजों को बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article