दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में AQI में गिरावट के चलते GRAP-3 लागू, नहीं कर पायेंगे ये काम!

Restrictions under GRAP-3: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि स्टेज III प्रतिबंधों के अलावा, स्टेज I और II प्रतिबंध भी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू रहेंगे।

Image

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू

Restrictions under GRAP-3: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट के रुझान के बीच प्रदूषण-रोधी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज III प्रतिबंध लागू किए। आयोग ने कहा कि GRAP उपायों को लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, वह स्टेज-3 प्रतिबंध लागू कर रहा है क्योंकि 'दिल्ली का AQI जो 8 जनवरी को 297 दर्ज किया गया था, उसमें तेजी से वृद्धि हुई और 9 जनवरी को शाम 4 बजे शांत हवाओं और कोहरे की स्थिति के कारण 357 दर्ज किया गया'

पैनल ने कहा कि इसके अलावा, संशोधित जीआरएपी के चरण 1 और 2 के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे, साथ ही कहा कि अधिकारी पूरे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में एक्यूआई स्तरों की निगरानी और समीक्षा करना जारी रखेंगे। सीएक्यूएम के नोटिस में कहा गया है,'नागरिकों से अनुरोध है कि वे जीआरएपी चरण-III के तहत नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करें'

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की धुंध छाई रही, शहर में लगातार शीतलहर की स्थिति के कारण निवासियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सीएक्यूएम ने 5 जनवरी को चरण III प्रतिबंधों को हटा दिया था क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के AQIस्तरों में सकारात्मक रुझान देखा गया था, जो लगातार सुधर रहा था।

GRAP-3 के तहत प्रतिबंध (Restrictions under GRAP-3)

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण III के तहत निम्नलिखित उपाय लागू किए गए हैं:-

निजी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध

BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर रोक

गैर-ज़रूरी BS-IV डीजल से चलने वाले मध्यम मालवाहक वाहनों पर रोक

...तो चरण IV के प्रतिबंध लगाए जाएं

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर में CAQM को निर्देश दिया था कि अगर AQI 350 के पार चला जाए तो चरण III के उपाय लागू किए जाएं और अगर किसी दिन हवा की गुणवत्ता 400 के पार चली जाए तो चरण IV के प्रतिबंध लगाए जाएं।

400 से अधिक AQI 'गंभीर' श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 0 से 50 के बीच के AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच के AQI को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच के AQI को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच के AQI को 'खराब', 301 से 400 के बीच के AQI को 'बहुत खराब' और 400 से अधिक के AQI को 'गंभीर' श्रेणी में रखता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article