दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में ‘ऑपरेशन आघात’, गैंगस्टरों की कमर तोड़ने उतरी पुलिस; 39 जगहों पर की छापेमारी

पूर्वी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में सक्रिय गैंगों के खिलाफ पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 39 जगहों पर छापेमारी हुई और कई कुख्यात गैंगस्टरों व उनके गुर्गों को हथियारों और नकदी के साथ पकड़ा गया।

Image

platform desk

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। 'ऑपरेशन आघात' के तहत शुक्रवार रात को बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। इसमें कई गैंगस्टरों के ठिकानों से न सिर्फ हथियार और कारतूस मिले बल्कि लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

पूर्वी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिल में अपराधियों के कई गिरोह सक्रिय हैं, जो चोरी, लूट, रंगदारी और अवैध हथियारों की सप्लाई जैसे अपराधों में लिप्त रहते हैं। लेकिन नए पुलिस आयुक्त के पदभार संभालने के बाद पुलिस ने इन गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को पुलिस ने "आघात" नामक विशेष अभियान चलाकर जिले में 39 जगहों पर दबिश दी।

गैंगस्टर हाशिम बाबा के दो अपराधी गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा के दो गुर्गों अब्बास उर्फ कमर उर्फ गुड्डू और इशरत को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस ने साबिर चौधरी के ठिकाने पर भी छापेमारी की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस को वहां से सात मोबाइल फोन और एक लैपटॉप मिला, जिनकी जांच की जा रही है।

वेलकम थाना क्षेत्र में दबदबा रखने वाले चौधरी गिरोह पर भी पुलिस का शिकंजा कस गया। पुलिस ने गिरोह के सरगना अल्ताफ चौधरी और उसके दो साथियों अयान और अरमान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टलें बरामद की गईं। इसी तरह पुलिस ने गैंगस्टर छेनू पहलवान के घर पर भी छापा मारा। यहां उसका भाई रिजवान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन पुलिस को 11.20 लाख रुपये और नौ कारतूस मिले। इसके अलावा, मुमताज के ठिकाने से भी 7.5 लाख रुपये जब्त किए गए।

पुलिस ने आईटी विभाग को सौंपी रकम

पुलिस ने बरामद की गई राशि की सूचना आयकर विभाग को दी है, ताकि यह जांच की जा सके कि यह रकम आपराधिक गतिविधियों से अर्जित तो नहीं की गई। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि उनका मकसद अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना और जिले को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। इस अभियान ने इलाके में दहशत जरूर पैदा कर दी है और यह संदेश भी दिया है कि अपराध जगत से जुड़े लोगों की अब खैर नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article