Delhi Senior Citizen Safety: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और भलाई आज के समय की एक अहम आवश्यकता बन गई है, क्योंकि उम्र के साथ वे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए, मध्य जिला पुलिस ने 24×7 केयर फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष पहल शुरू की है। इस पहल के तहत एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अब तक 1,500 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हो चुके हैं। यह मंच उन्हें अपनी समस्याएं साझा करने और सहायता प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।
गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पटेल नगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 200 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिनका गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया।
इस मौके पर व्हाट्सएप ग्रुप का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए एक फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग भी रखी गई, जिसका कई बुजुर्गों ने पहली बार थिएटर में आनंद लिया। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में अकेलेपन और उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
