दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: विपक्षी गठबंधन की महारैली आज, इन रास्तों पर लग सकता है भारी जाम, यहां देखें दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की महारैली आयोजित की जाएगी, जिसके चलते सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दिल्ली के कई रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Image

दिल्ली के इन रास्तों पर हो सकता है भारी जाम

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ने रविवार, 31 मार्च यानी आज महारैली आयोजित करने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस महारैली में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन की सहायता से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। आसपास की सुरक्षा के साथ यातायात को सुचारू रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अगर आप भी रामलीला मैदान की तरफ से आते-जाते हैं या वीकेंड पर दिल्ली में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी चेक कर लें।

इन रास्तों से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामलीला मैदान के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। विपक्षी गठबंधन की महारैली के कारण इस स्थान पर भारी जाम रहने की संभावना है। इसके अलावा कई अन्य रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं कई स्थानों पर डायवर्जन बनाया जा सकता है। आइए आपको उन रास्तों के बारे में बताएं।

इन रास्तों पर यातायात आवाजाही होगी नियंत्रित: जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, बाराखंबा रोड से गुरुनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोल चक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, अजमेरी गेट, कमला मार्केट गोल चक्कर से गुरुनानक चौक और वीआईपी गेट के पास चमन लाल मार्ग, हमदर्द चौक, गुरु नानक चौक से तुर्कमान गेट तक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और जेएलएन मार्ग तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इसे प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

इन रास्तों पर हो सकता है डायवर्जन: एडवाइजरी के अनुसार, मिंटो रोड, राजघाट चौक, डीडीयू मार्ग, पहाड़गंज चौक और दिल्ली गेट के रास्तों पर सुबह 9 बजे से डायवर्जन लगाया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को इन सभी रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग: ट्रैफिक एडवाइजरी में पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने की अपील की है, जिसमें उन्होंने विशेषकर मेट्रो का प्रयोग करने के लिए कहा है। इससे आप जाम से बचते हुए अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को जाम की स्थिति को समझते हुए पर्याप्त समय के साथ घर से निकलने की सलाह दी है।

डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू

दिल्ली रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की महारैली को देखते हुए और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पुलिस ने डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू की है। इस स्थान पर राजनीतिक दलों के कार्यालय स्थित है और यहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article