दिल्ली

Delhi Bomb Threat: फिर आया फर्जी ईमेल‍! सेंट स्टीफन्स कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Image

फिर आया धमकी भरा मेल (सांकेतिक तस्वीर|Canva)

Bomb Threat In Delhi: दिल्ली के द्वारका इलाके में सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए भेजी गई थी।

नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, दिल्ली दमकल विभाग की टीम के साथ-साथ स्पेशल स्टाफ की भी टीम तैनात कर दी गई है। दोनों ही जगहों को खाली कराया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस ने दोनों जगहों की सघन तलाशी ली, लेकिन फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु या धमकी का ठोस सुराग नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और संदिग्ध मेल भेजने वालों की पहचान की कोशिशें तेज कर दी हैं।

लाइब्रेरी में बम होने की कही थी बात

दिल्ली पुलिस ने समाचाक एजेंसी एएनआई को बताया कि द्वारका स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज से उन्हेंसूचना मिली, कि उन्हें सुबह 11 बजे ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। मेल में कहा गया है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में बम रखा गया है। मौरिस नगर पुलिस स्टेशन, उत्तरी जिला CCPS (साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन), BDT (बम डिटेक्शन टीम) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कॉलेज की घेराबंदी करके जांच शुरू की। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

BSE को भी उड़ाने की आई थी धमकी

इसके अलावा मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में भी धमकी भरा एक मिला। मंगलवार को ही BSE एक बम धमकी भरा ईमेल मिलने से तनाव का माहौल बन गया। ईमेल में दावा किया गया था कि टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स IED बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 3 बजे विस्फोट करेंगे। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंच गया और जांच की। तलाशी के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article