दिल्ली

Delhi: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, भ्रष्टाचार का आरोप

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 7, 2023, 04:46 PM IST

delhi cabinet: दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर देश की राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्त किया गया है।

Image

मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मंजूर

Manish Sisodia and satyendar Jain Resignation:दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जो आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में घिरे हैं उन्होंने 28 फरवरी को सभी विभागों से इस्तीफा दे दिया था राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है वहीं सत्येंद्र जैन का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया था।

वहीं दो नए मंत्रियों सौरभ भारद्धाज (Saurabh) और आतिशी (Atishi) की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी शपथ ग्रहण के दिन से यह नियुक्ति प्रभावी होगी।

मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था उसके बाद 28 फरवरी को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गृह मंत्रालय ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली सरकार के मंत्री का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने सिसोदिया के साथ ही कानून और स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन का भी इस्तीफा स्वीकरा कर लिया है सत्येंद्र जैन लंबे समय से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

केजरीवाल बोले-वह देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह होली पर देश के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छा काम करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि देश को लूटने वाले बच कर निकल रहे हैं। डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

'देश को लूटने वालों को गले लगाया जा रहा है'

उन्होंने कहा, 'सभी जानते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है... लेकिन इन सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने वाले दो लोग-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन-जेल में हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चिंताजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लिए अच्छा काम करने वालों को जेल में डाल दिया है, जबकि देश को लूटने वालों को गले लगाया जा रहा है।उन्होंने कहा, 'होली पर मैं देश की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए ध्यान और प्रार्थना करूंगा। अगर आपको भी लगता है कि प्रधानमंत्री सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं, तो आप भी होली का त्योहार मनाने के बाद देश के लिए प्रार्थना करें।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article