दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: अप्रैल की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ, जानें कल कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाएं चली। लेकिन उसके बाद भी गर्मी में कमी नहीं आई। मौसम विभाग ने आज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया था। शनिवार को दिल्ली, नोएडा में कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चली थी। तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में करीब 3.5 डिग्री की कमी आई, लेकिन इसका गर्मी पर कोई असर नहीं हुआ। उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशान होते हुए देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। आइए इस बीच आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल

दिल्ली और नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दोनों शहरों में हवाएं चल रही है। इन हवाओं में नमी का स्तर 39 से 90 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि शनिवार को लोदी रोड पर बूंदाबांदी हुई थी। वहीं आया नगर और गुरुग्राम में 0.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली एनसीआर के तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में नोएडा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल नोएडा का मौसम साफ बना हुआ है। गाजियाबाद का तापमान 22 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस है। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 36 डिग्री है।

अप्रैल की शुरुआत आंधी और बारिश की बौछार के साथ

मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत आंधी और बारिश की बौछार से हो सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि अप्रैल और मई के दौरान आंधियों को सीजन जोरों पर रेहगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते धूल भरी हवाएं चलेंगी और उसके साथ कुछ स्थानों पर बौछार होने की भी संभावना है। बता दें कि मार्च से मई तक का समय प्री मानसून का सीजन होता है। इस दौरान सबसे अधिक आंधी और तूफान आते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article