दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: मौसम का ट्रिपल अटैक, गर्मी-उमस और हीटवेव से परेशान लोग; वोटिंग के दिन राहत की उम्मीद

Delhi-NCR Weather Today: गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में कुछ गिरावट आई है। भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के बाद चुनाव के दिन लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

Image

Delhi-NCR Weather Today: मौसम का ट्रिपल अटैक, गर्मी-उमस और हीटवेव से परेशान लोग; वोटिंग के दिन राहत की उम्मीद

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों बेहाल हो गए हैं। तपती और चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन गुरुवार को हवाए में आए बदलाव के बाद लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली है। हवाओं की दिशा बदलकर अब पूर्वी और पूर्वी-दक्षिण हो गई है। इससे दिल्ली-एनसीआर के तापमान में कुछ गिरावट आई है। 44-45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली का तापमान गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस हो गया है। लेकिन इन हवाओं के कारण नमी बढ़ गई है, जिससे अब लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है। आइए राहत की इस हवा के बाद आज आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

गुरुवार को हवाओं की दिशा बदलने के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक यानी की 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री अधिक 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है। भारत का सबसे गर्म शहर बने नजफगढ़ के तापमान में भी कमी आई है। यहां का तापमान 47 डिग्री से गिरकर 42.4 डिग्री पहुंच गया है।

इलेक्शन के दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

गुरुवार को चली हवाओं के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम विभाग ने 25 मई को लू का रेड अलर्ट वापस ले लिया और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। मतदान से पहले बदली हवाओं की दिशा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इलेक्शन डे वाले दिन दिल्ली का तापमान 46 डिग्री जाने की संभावना थी। लेकिन हवाओं के कारण अब तापमान 44 डिग्री तक रहने का उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article