दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: गर्मी हुई रफूचक्कर, कूल-कूल हुआ वेदर, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से शहर के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Image

ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हुआ दिल्ली -एनसीआर का मौसम

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार के दिन हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को राहत मिली है। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में भी कम आई है। मौसम विभाग की मानें तो आज (सोमवार) भी दिल्ली-नोएडा सहित कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी (IMD) ने मौसम में हो रहे बदलाव का कारण सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को बताया है, जिसका असर 20 अप्रैल तक देखने को मिलेगा।

नए अपडेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में फिर बारिश होगी। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली का मौसम ऐसे ही ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बना रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया था कि तेज हवाओं और बारिश से शहर का तापमान 39 डिग्री से 33 डिग्री तक गिर सकता है। बता दें कि रविवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अप्रैल की शुरुआत से तेजी से बढ़ रहे तापमान पर हवाओं और बारिश ने रोक लगा दी है।

दिल्ली में कितनी हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का सिलसिला शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया था और रविवार की शाम तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी। शनिवार से रविवार शाम तक पालम में 16.4 एमएम, आया नगर में 2.2 एमएम, लोदी रोड में 2.6 एमएम, सफदरजंग में 2.9 एमएम, पीतमपुरा में 27.5 एमएम, नरेला में 2.5 एमएम, पूसा में 8 एमएम, रिज में 2.4 एमएम, जाफरपुर में 2 एमएम, राजघाट में 2 एमएम, मंगेशपुर में 2.5 एमएम और फरीदाबाद में 5.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद हवा में नमी का स्तर 50 से 77 प्रतिशत हो गया है।

दिल्ली में आज होगी बारिश

रविवार की बारिश के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज दिल्ली में घने बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है। हवाएं 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी और मौसम खुशनुमान बना रहेगा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में 20 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। आईएमडी द्वारा जारी अपडेट्स के अनुसार, 16 अप्रैल से शहर का मौसम साफ होने शुरू होगा। 18 अप्रैल तक शहर में तेज हवाएं चलेंगी। 19 और 20 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद फिर तापमान बढे़गा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article