दिल्ली

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गिर पारा, आई कूल-कूल वाली फीलिंग, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: तेज हवाओं और बारिश के बाद शहर का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले 6 दिन शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज

Photo : iStock

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम तेज हवाएं चली हैं और हल्की बारिश भी हुई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान बढ़ने लगा था। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे थे। दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों का तापमान 39-40 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है और शहर के तापमान में एक बार फिर कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

दिल्ली में आज मौसम के हाल

IMD ने रविवार यानी आज भी तेज हवाओं और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिक एवं प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 12 अप्रैल को आए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे राजधानी का तापमान गिर सकता है। इसके अतिरिक्त दिन के दौरान नमी का स्तर 31 से 71 प्रतिशत तक रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 से 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। इस दौरान शहर में तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं के कारण शहर का तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचेगा। विभाग ने बताया कि 18 अप्रैल के बाद शहर का तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू होगा।

आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंधी के साथ बिजली गिरने से संबंधित एक परामर्श भी जारी किया है। इस परामर्श में लोगों से घरों के भीतर रहने का आग्रह करते हुए खिड़की-दरवाजे बंद रखने और यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एनसीआर का तापमान

तेज हवाओं और बारिश के बाद से दिल्ली के तापमान में कमी आई है। यहां अधिकतम पारा 39 डिग्री से गिरकर 33 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। नोएडा के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस है। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 34 डिग्री है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article